New Delhi News (18/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सोमवार को बताया कि दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 को मंजूरी मिल गई है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) ने इस कानून को स्वीकृति दी है और इसके अधिसूचित होने के बाद अब यह लागू हो गया है। इस अधिनियम को शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून दिल्ली के निजी स्कूलों में हो रही फीस की मनमानी पर रोक लगाएगा। अब स्कूलों को फीस निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष तरीके से करनी होगी। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा के व्यावसायीकरण की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा और आम जनता के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सकेगी।
रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के लाखों अभिभावकों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि से परेशान अभिभावकों को अब राहत मिलेगी। यह कानून सुनिश्चित करेगा कि अभिभावकों की जेब पर अनावश्यक बोझ न पड़े और शिक्षा सबके लिए सुलभ बनी रहे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह अधिनियम शिक्षा को व्यावसायिक सौदा नहीं बल्कि अधिकार और लोक-कल्याण का साधन स्थापित करता है। सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा व्यवस्था में समानता और न्याय कायम रहे, ताकि हर वर्ग के बच्चों को बेहतर अवसर मिल सके और दिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।