दादरी विधायक ने ग्राम शफीपुर में विकास कार्यों का किया शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/08/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शफीपुर में रविवार को विधायक तेजपाल नागर ने खड़ंजा व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ (Launch) किया गया। यह परियोजना विधायक निधि योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत पूरी की जा रही है।

शिव मंदिर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय शफीपुर तक लगभग 213 मीटर लंबे खड़ंजे और नाली का निर्माण (Construction) कराया जाएगा। इस कार्य से न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी।

लोकार्पण करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताक़त है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास की गति को और तेज़ किया जाएगा तथा गाँव-गाँव में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। गाँव के निवासियों ने निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक का धन्यवाद किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।