अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में ध्वजारोहण, विजय समारोह एवं धम्म संगीति | टेन न्यूज की विशेष रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar (15/08/2025): ग्रेटर नोएडा के नव निर्मित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “ध्वजारोहण, विजय समारोह एवं धम्म संगिति” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें देशभर से अनेक विशिष्ट अतिथि, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत सुबह 11:30 बजे राष्ट्रगान/राष्ट्रध्वज के साथ सम्मानित अतिथि एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा हुई। 11:45 बजे पंचशील दीप प्रज्ज्वलन किया गया, इसके बाद 12:00 बजे करणशील रोशन ने बुद्ध वंदना एवं पंचशील त्रिशरण का वाचन किया। 12:15 बजे स्वागत समिति ने अतिथियों का सम्मान किया, जिससे वातावरण उत्साह और गौरव से भर गया।

मुख्य आकर्षण के रूप में 12:45 बजे प्रवेश कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय मोर्चा महासंघ) ने प्रभावी स्वागत भाषण दिया। 1:00 बजे पूज्य भंते जंग पुप चोई (जनरल सेक्रेटरी – इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन) ने ‘धम्म देशना’ सत्र में प्रेरक संबोधन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार (उद्योगपति – प्रगति इलेक्ट्रोकोन, मानेसर) ने की, जबकि मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद कुशवाहा (कुशवाहा होम्स, दिल्ली) रहे। विशिष्ट अतिथियों में भवनेश सैनी (वरिष्ठ न्यायाधीश), संजय मौर्य (जीएसटी कमिश्नर), राजेंद्र सिंह चौहान (रिटायर्ड आई.एफ.एस.), पवन कुमार मौर्य (एसीपी), बी. एल कुशवाहा ( अध्यक्ष–कुशवाहा समाज दिल्ली) रहे। वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर शिव कुमार कुशवाहा (IAS) प्रोफेसर ज्ञानादित्य शाक्य (गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय) मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉक्टर हरिराम मौर्य एवं अमरेश मौर्य ने मिलकर किया।

कुशवाहा समाज दिल्ली, अखिल भारतीय शाक्य महासभा, ऑल इंडिया सैनीं सेवा समाज और विभिन्न मोर्चा संगठनों के संयुक्त प्रयास से संपन्न यह समारोह देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय मौर्य संघ के अध्यक्ष प्रवेश कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष R D मौर्य, तथा लक्ष्मण कुशवाहा (प्रबंध निदेशक , प्रभात नमकीन) ने टेन न्यूज़ से खास बातचीत किया।

प्रश्न: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए गए

उत्तर: अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के अध्यक्ष प्रवेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि यहां अखिल भारतीय मौर्य संघ द्वारा ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध केंद्र बनाया जा रहा है। गौतम बुध नगर जिला तो है और यहां पढ़ने के लिए विद्यालय भी खुल गए हैं। लेकिन जो तथागत बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं वह कहां पर अपने धर्म को मानें तथा उसको आत्मसात करें। इसके लिए हमलोगों ने अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के सदस्यों द्वारा यह भवन बनाया जा रहा है। ताकि जो तथागत बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, वे यहां पर आकर उनके बारे में जाने तथा प्रार्थना करें। बौद्ध धर्म के इतिहास को समझें तथा उनके द्वारा बताए गए रास्ते को जन–जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि तथागत महात्मा बुद्ध का विचार था कि हम सब एक हैं तथा यहां पर कोई भेदभाव नहीं है। उन्हीं के विचारों को यहां से हम लोग पूरे भारत में पहुंचाने का काम करेंगे और इसमें आप सारे मीडिया कर्मियों का बहुत-बहुत सहयोग मैं चाहूंगा।जिससे कि तथागत का विचार जन–जन तक और कोने-कोने तक पहुंचे।

प्रश्न: बौद्ध संस्थान के इमारत के बारे में क्या जानकारी साझा करना चाहेंगे?

उत्तर: इस पर जवाब देते हुए प्रभात नमकीन के प्रबंधक निदेशक लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि यह 4 मंजिला इमारत है जिसके ग्राउंड फ्लोर पश्चिम पार्किंग है। ऊपर के तीन फ्लोर पर तथागत बौद्ध धर्म से संबंधित क्रियाकलाप के लिए रखे गए है। जहां पर प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी तथा महात्मा बुध के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

प्रश्न: इस बन रहे हैं भव्य इमारत को लेकर कोषाध्यक्ष होने के नाते आप क्या कहेंगे?

उत्तर: इस पर जवाब देते हुए कोषाध्यक्ष R D मौर्य ने टेन न्यूज़ टीम को धन्यवाद देते हुए मैं यह कहना चाहूंगा कि यह न केवल बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार का केंद्र बनेगा बल्कि शिक्षा, दीक्षा और अनुसंधान का भी केंद्र बनेगा। यहां जो शिक्षा दी जाएगी उसके लिए देश के हर कोने से विद्यार्थी आएंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर आईएस तथा आईपीएस की तैयारी करने के लिए कोचिंग भी संचालित किए जाएंगे। साथ ही यहां पर बहुत बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी जिसमें बौद्ध साहित्य और मौर्य साहित्य तथा उसमें जो कुछ पिछड़े वर्ग के साहित्य मौजूद है उसको भी यहां पर रखा जाएगा। यहां पर समाज की उन्नति और उत्थान के लिए भी काम किया जाएगा। मौर्या ने कहा कि कुल मिलाकर यहां जो संस्थान बनाया जाएगा वह राष्ट्र की समेकित विकास के लिए काम करेगा। यह संस्थान मौर्य, कुशवाहा, सैनी, मल्हार और तमाम इस तरह के जो पिछड़े तबके के सामाजिक लोग हैं उनके सहयोग से तैयार किया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर जिला बनने के बाद इसी जिले में भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा नोएडा के प्रवेशद्वार पर लगी , गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय बना , गौतमबुद्ध पुलिस कमिश्नरेट बनी और अब अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान बन रहा है । जो की बौद्ध धर्म के अनुयायिओं के लिए विशेष कर एक आकर्षण का केंद्र बनेगा ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।