नोएडा में गूंजा ‘भारत पुनः अखंड हो’ का संकल्प- VHP और बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (15/08/2025): स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नोएडा महानगर में ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ का आयोजन किया, जिसमें भारत के अविभाजित स्वरूप को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री मनोज वर्मा ने 14 अगस्त 1947 के विभाजन को ऐतिहासिक त्रासदी बताते हुए कहा कि इससे भारत की 29% पवित्र भूमि और 62 जिले अलग हो गए, 10 लाख हिंदुओं की हत्या हुई और 1.5 करोड़ लोग विस्थापित हुए। उन्होंने 84 लाख वर्ग किलोमीटर से घटकर 32 लाख वर्ग किलोमीटर रह गए भारत के क्षेत्रफल पर चिंता जताई और माता हिंगलाज देवी मंदिर, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव की समाधि, लाहौर, कुसूर, महर्षि पाणिनी की जन्मस्थली और ननकाना साहिब जैसे ऐतिहासिक स्थलों के अलग होने का उल्लेख किया।

नोएडा महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने युवा पीढ़ी से भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान को समझने का आग्रह किया, वहीं विभाग मंत्री ललित भारद्वाज ने अखंड भारत को एक ऐतिहासिक यथार्थ बताया। महानगर मंत्री दिनेश ने कहा कि देश के 640 जिलों में से 110 में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, जो चिंता का विषय है।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने ‘भारत पुनः अखंड हो’ का संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।