शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (15/08/2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी धूमधाम से मनाया गया। देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियां को यादगार बनाने के लिए यूनिवर्सिटी में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक, सहयोगी कर्मचारी और छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता, प्रो चांसलर वाइके गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, और अस्पताल के सभी सीनियर मेंबर ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। छात्रोंने हिंदी कविता और टॉक शो के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। आज की ज्वलंत समस्याओं से जुड़ा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।जिसका उद्देश्य दर्शकों को देश को स्वच्छ रखने के सामान्य उद्देश्य की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने देश के क्रांतिकारियों को याद करते हुए छात्रों को आजादी का महत्व समझाया तथा छात्रों को भारत का भविष्य बताते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह आजादी हमें कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष से मिली है। हमें उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाइके गुप्ता ने कहा आज 15 अगस्त है। एक ऐसा दिन जो हमें आज़ादी की कीमत और देशभक्ति की भावना याद दिलाता है। 1947 में हमारे महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी जैसे वीरों ने हमें सिखाया कि देश के लिए बलिदान सबसे बड़ी सेवा है। आज हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने देश के विकास में शिक्षा, स्वच्छता या तकनीकी प्रगति किस रूप में योगदान दे सकते हैं।
इस दौरान डॉ भुवनेश कुमार, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ आरसी सिंह, डॉ अजीत कुमार समेत डेंटल कॉलेज और अस्पताल के सदस्य मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।