सीएम रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

New Delhi News (15/08/2025): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सोमवार सुबह दिल्ली के राज निवास मार्ग स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने झंडे को सलामी दी और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय गान गाया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवानों की मौजूदगी रही, जिन्होंने पूरे समारोह में अनुशासन और गरिमा बनाए रखी।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं दिल्लीवासियों और सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि स्वतंत्रता दिवस का यह सवेरा भारत के इतिहास में नए आयाम और नए अध्याय जोड़े। हम सभी 140 करोड़ भारतीय मिलकर देश को आगे बढ़ाएं और भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान दें।”

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस के जवानों और आवास में मौजूद कर्मचारियों को मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी को इस अवसर पर एकजुट होकर देश के विकास और समृद्धि के लिए कार्य करने का संदेश दिया। समारोह का समापन देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।