विभाजन विभीषिका दिवस पर कनॉट प्लेस में मौन मार्च

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2025: भारत सरकार द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में एक भावपूर्ण मौन मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

मौन मार्च कनॉट प्लेस आउटर सर्किल के चारों ओर निकाला गया, जिसके बाद सेंट्रल पार्क में कैंडल मार्च आयोजित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन परिजनों को श्रद्धांजलि दी, जो विभाजन के समय शहीद हुए या अपने परिवार से बिछड़ गए थे।

इस अवसर पर विभाजन की पीड़ा और बलिदानों को याद करते हुए, एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।

टिप्पणियाँ बंद हैं।