दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिला जोर, कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने फहराया तिरंगा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13/08/2025): दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर राजधानी का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में चल रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में और मजबूती मिल रही है। इस कड़ी में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग को याद करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश फैलाएं।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Varma) ने भी इस पहल में शामिल होते हुए अपने आवास पर गर्वपूर्वक तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अब सिर्फ एक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की एकता, राष्ट्रभक्ति और संकल्प का प्रतीक बन चुका है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह अभियान हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने आज़ाद भारत का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने भी इस मौके पर अपने निवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान हर दिल को एक सूत्र में पिरोने वाला जन-आंदोलन बन गया है। सिरसा ने कहा कि तिरंगा हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने भी प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया। उन्होंने अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए लोगों से अपील की कि वे भी इस राष्ट्रव्यापी पहल में शामिल हों। सचदेवा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर हर घर पर तिरंगा लगाकर हम अपने राष्ट्र के गौरव को और ऊंचा उठा सकते हैं।

राजधानी दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा नेताओं और मंत्रियों के इस सक्रिय जुड़ाव से अभियान की पहुंच आम नागरिकों तक और बढ़ी है। नेताओं का कहना है कि यह पहल सिर्फ ध्वज फहराने तक सीमित नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की एकता, संकल्प और बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।