संसद में एसआईआर पर चर्चा से भागी मोदी सरकार, “भाजपा पूरे खेल में शामिल” – संजय सिंह
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली News (13/08/2025): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संसद में बिहार में चल रहे एसआईआर (विशेष गहन संशोधन) पर चर्चा न कराने को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का इस मुद्दे से भागना साफ संकेत देता है कि भाजपा इस “चुनावी घोटाले” में पूरी तरह शामिल है।
संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर चुनावी भ्रष्टाचार हुआ। केंद्रीय मंत्रियों के घरों के पते पर 30-35 वोट दर्ज पाए गए और 14 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं ने हजारों वोट कटवाने के आवेदन दिए। आम आदमी पार्टी ने आधार कार्ड सहित सभी सबूत चुनाव आयोग को सौंपे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न केवल दिल्ली बल्कि महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी वोटों का घोटाला किया।
इसी मुद्दे पर “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की डिजिटल कॉपी देने से चुनाव आयोग बच रहा है क्योंकि इससे एक हफ्ते में पूरे देश का फर्जीवाड़ा उजागर हो जाएगा। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और आयोग के अन्य अधिकारी कानूनी अपराध में साझेदार हैं और सरकार बदलने पर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।