New Delhi News (12 August 2025): भारत की आस्था, पर्यावरण और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय प्रतीक छठ महापर्व अब अंतरराष्ट्रीय मान्यता की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने छठी मइया फाउंडेशन की पहली आधिकारिक मांग को स्वीकार करते हुए संगीत नाटक अकादमी (SNA) को निर्देश जारी किए हैं कि इस पर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की जाए।
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने पत्र संख्या: F.No.U-11/134/2018-UNESCO दिनांक 8 अगस्त 2025 के माध्यम से औपचारिक आदेश जारी किया है। इस ऐतिहासिक पहल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
छठी मइया फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप कुमार दुबे ने कहा, “यह प्रधानमंत्री और संस्कृति मंत्रालय की संवेदनशीलता तथा भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की अद्वितीय परंपरा है। UNESCO की सूची में इसका शामिल होना भारत और प्रवासी भारतीय समुदाय, दोनों के लिए गर्व की बात होगी।”
UNESCO सूची में शामिल होने से छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पहचान मिलेगी, जिससे पर्यटन में वृद्धि के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। इसके अलावा परंपरा के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुदान और सहयोग प्राप्त होंगे। विदेशों में बसे भारतीयों का सांस्कृतिक जुड़ाव और मजबूत होगा, साथ ही महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचेगा।
भारत की इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले समय में छठ महापर्व का गौरव न केवल देश, बल्कि पूरे विश्व में और भी उज्ज्वल होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।