NOIDA News (12/08/2025): थाना सेक्टर-63 पुलिस ने नकली पनीर बनाने और उसे दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में सप्लाई करने वाले गिरोह के वांछित आरोपी अफसर खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे नोएडा के जी ब्लॉक सर्विस रोड से धर दबोचा। अफसर खां, अलीगढ़ निवासी है और गिरोह के अन्य चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद से फरार चल रहा था।
गिरोह का भंडाफोड़: 1400 किलो नकली पनीर किया गया था बरामद
इस मामले में पहली कार्रवाई 29 जून 2025 को हुई थी, जब थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अलीगढ़ में छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 1400 किलो नकली पनीर बरामद हुआ था, जिसे दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था। उस समय पकड़े गए आरोपियों के नाम गुड्डू उर्फ रहीश, गुलफाम, नावेद और इखलाक थे। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी अलीगढ़ के निवासी हैं और एक गुप्त प्लांट में नकली पनीर तैयार कर रहे थे। पुलिस को तभी से अफसर खां की तलाश थी, जो इस गिरोह का प्रमुख सदस्य माना जा रहा है।
नकली पनीर बनाने की पूरी प्रक्रिया का हुआ खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में पुलिस को नकली पनीर बनाने की विधि भी पता चली। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने अलीगढ़ स्थित प्लांट में स्किम्ड मिल्क पाउडर (Skimmed Milk Powder), सार्टेक्स क्लिन (Sartex Clin), रिफाइंड पामोलिन (Refined Palmolein), केमिकल (Chemical) और रंग (Colour) को मिलाकर मशीनों की मदद से पनीर तैयार करते थे। तैयार उत्पाद को असली पनीर बताकर दिल्ली-एनसीआर के खुदरा दुकानदारों को कम कीमत पर बेचा जाता था।
दुकानदारों को यह पनीर सस्ता पड़ता था, जिसके चलते वे इसकी गुणवत्ता की परवाह किए बिना इसे खरीदते थे। यह गिरोह पिछले छह महीनों से सक्रिय था और लगातार नकली पनीर की आपूर्ति कर रहा था।
खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल
इस मामले ने खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह के केमिकलयुक्त नकली पनीर का सेवन लोगों की सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। पुलिस और खाद्य विभाग की टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क के जरिए दूसरे उत्पादों की भी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि अफसर खां से गहन पूछताछ की जा रही है। गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।