वोट चोरी का नया तरीका भाजपा ने निकाला, कांग्रेस भी रही चुप – प्रियंका कक्कड़, AAP

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12/08/2025): आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश की चुनाव प्रक्रिया में सुनियोजित तरीके से धांधली की जा रही है और इसमें कांग्रेस भी मौन सहमति दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर गुजरात तक, भाजपा ने वोटरों के नाम काटने और फर्जी नाम जोड़ने का तरीका निकाल लिया है, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हों।

प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि शाहदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11,000 नाम हटाने की अर्जी दी और चुनाव आयोग को 3,000 पन्नों का विस्तृत हलफनामा सौंपा गया, लेकिन आयोग अब तक मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट से महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा हटा दिया और 65 लाख वोटरों की सूची प्रदर्शित करने से इनकार कर दिया, जिसमें “डॉग्स कुमार”, “कैट कुमार” और “डोनाल्ड ट्रंप” जैसे फर्जी नाम शामिल थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी इस मुद्दे की जानकारी दी गई थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। “सरकारें आती-जाती रहेंगी, मगर चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना होगा,” कक्कड़ ने कहा। उन्होंने मांग की कि जहां-जहां धांधली के सबूत मिले हैं, वहां के चुनाव रद्द किए जाएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।