GREATER NOIDA News (11/08/2025): थाना जारचा क्षेत्र स्थित एनटीपीसी गेट (NTPC Gate) नंबर-3 के चेकिंग पॉइंट पर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना की जानकारी विजिलेंस सीआईएसएफ के माध्यम से थाना जारचा पुलिस को प्राप्त हुई।
थाना जारचा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान दीपंकर बाराह पुत्र सरोज बाराह, निवासी ग्राम इटापारा, पोस्ट टेटोंबरी, थाना गोहपुर, जिला विश्वनाथ (असम) के रूप में हुई है। बताया गया कि जवान ने ड्यूटी प्वाइंट के पास बने बाथरूम में खुद को बंद कर सर्विस राइफल से गोली चला दी।
सूचना मिलते ही थाना जारचा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान सीआईएसएफ एनटीपीसी (CISF NTPC) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ रह रहा था और दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते जवान द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।