नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने शुरू किया मूर्ति विसर्जन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (11/08/2025): नेकी का डब्बा फाउंडेशन (Neki Ka Dabba Foundation) ने आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मूर्ति विसर्जन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न सोसाइटीज़ में जाकर लावारिस और पुरानी मूर्तियों को सम्मानपूर्वक एकत्रित किया।

अभियान के अंतर्गत समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू, JM फ्लोरेंस, हैबिटेक पंचतत्व, रॉयल नेस्ट, गैलेक्सी वेगा, ड्रीम वैली, हिमालय प्राइड, ग्रीन आर्च, SKS ग्रीन आर्क सहित अन्य सोसाइटीज़ में पेड़ो के नीचे, मंदिरों के पास रखे लावारिस मूर्तियों को कचरा बनने से बचाया गया।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि हमारी यह पहल 26 जनवरी 2025 से लगातार चल रही है। हर तीन महीने में मूर्तियों को सम्मानपूर्वक एकत्रित कर, पंडित जी के मंत्रोच्चार के साथ पर्यावरण-अनुकूल कृत्रिम तालाब में विसर्जित किया जाता है। इससे धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहती है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

आज के कार्यक्रम में कमल किशोर, अभिषेक शुक्ला, पूजा ठेनुआ, ए.के. श्रीवास्तव, नवीन त्रिवेदी एवं अन्य वोलेंटियर्स का विशेष योगदान रहा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।