भारतवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के साकारकर्ता हैं पीएम मोदी: डॉ महेश शर्मा, सांसद
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (11 August 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (11 अगस्त) को बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का लोकार्पण किया। इन आधुनिक आवासों को भारत की चार प्रमुख नदियों—कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली—के नाम से जोड़ा गया है। उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नदियां करोड़ों लोगों की जीवनदायिनी हैं और अब यह सांसदों के जीवन में भी प्रेरणा और आनंद की धारा बहाएंगी। इस मौके पर हाउसिंग समिति के अध्यक्ष एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री को अंगवस्त्र और भगवान गणपति की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। मंच पर उपस्थित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “140 करोड़ भारतवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के साकारकर्ता” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर सम्मान के शिखर पर है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने में प्रधानमंत्री की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि मोदी जी ने ‘एक देश, एक विधान, एक संविधान’ के संकल्प को पूर्ण किया है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि सांसदों के पुराने आवास 1935 से 1955 के बीच बने थे और उनके रखरखाव पर अत्यधिक खर्च हो रहा था। प्रधानमंत्री के संज्ञान में आने के बाद 2022 में तत्कालीन हाउसिंग कमेटी अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की पहल पर यह परियोजना शुरू हुई। 23 महीने में पूरी होने वाली यह परियोजना निर्धारित समय से पहले और अनुमानित 646 करोड़ रुपये की जगह 590 करोड़ रुपये में पूरी हुई, जिससे लगभग 50 करोड़ रुपये की बचत हुई।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सांसदों के लिए नौ कमरों के विशाल आवास बनाए गए हैं, जिनमें सांसद का कार्यालय, दो गेस्ट रूम, सहायक के लिए अलग आवास और परिवार के लिए सुविधाएं शामिल हैं। 25 मंजिला इस परियोजना के चार टावरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, नॉर्थ एवेन्यू और साउथ एवेन्यू के मकानों के नवीनीकरण की भी योजना है।
डॉ. महेश शर्मा, जो भाजपा के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं, लगातार गौतमबुद्ध नगर से सांसद चुने जाते रहे हैं। मतों के हिसाब से उन्होंने सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है और प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में वे कई प्रमुख मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई है। हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में इस परियोजना का समय पर और लागत बचत के साथ पूरा होना उनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।