भाकियू (लोकशक्ति) की राष्ट्रीय चिंतन शिविर का अयोध्या में होगा आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (10/08/2025): भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) Bharatiya Kisan Union (Lokshakti) की राष्ट्रीय पंचायत/चिंतन शिविर 17 व 18 अगस्त 2025 को अयोध्या स्थित भरत कुंड परिसर में आयोजित होगी। इस शिविर में देश-प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

यह जानकारी संगठन के प्रमुख महासचिव बजरंगी कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर दी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी जिलों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की गहन समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सबकी उपस्थिति जरूरी है।

समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नाम से संबोधित ज्ञापन अयोध्या जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी लोग अपने-अपने गृह जनपद लौटेंगे।

बजरंगी कुशवाहा ने सभी स्तर के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे तन-मन-धन से सहयोग कर अधिक से अधिक लोगों के साथ शिविर में पहुंचें, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।