नोएडा में ‘मिनी गैंगस्टर स्क्वाड’ का सफाया: पुलिस मुठभेड़ में 2 घायल, 6 गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (10/08/2025): थाना सेक्टर-39 पुलिस और आरआरयू टीम ने शनिवार रात बख्तावरपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान चोरी के आरोपियों से मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की। संदिग्ध कारों को रोकने के प्रयास पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिस पर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
घायलों की पहचान आबिद और फारूख, दोनों निवासी हापुड़, के रूप में हुई है। इनके कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए। कॉम्बिंग ऑपरेशन में पुलिस ने इनके छह अन्य साथियों फैजान, आयान, मुमताज, इस्तखार, मोहम्मद मोईन और मोहम्मद कैफ को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से दो औरा कार, 4 आरआरयू, 2 टॉवर के केबल बंडल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने सेक्टर-100 नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव और गाजियाबाद में टावर से आरआरयू चोरी करने की वारदात कबूल की। सभी आरोपी विभिन्न जनपदों के रहने वाले हैं और इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।