New Delhi News (10 August 2025): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे बाबा खरक सिंह मार्ग, नई दिल्ली पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 नवनिर्मित टाइप-VII बहुमंज़िला फ्लैटों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास परिसर में सिंदूर का पौधा रोपेंगे, श्रमजीवियों से संवाद करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
यह आवासीय परिसर पूरी तरह आत्मनिर्भर है और सांसदों की सभी कार्यात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। ग्रीन टेक्नोलॉजी आधारित यह परियोजना GRIHA 3-स्टार रेटिंग मानकों और राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) 2016 के अनुरूप है। इसमें ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और कचरा प्रबंधन के प्रभावी उपाय शामिल किए गए हैं। उन्नत मोनोलिथिक कंक्रीट एवं एल्युमिनियम शटरिंग तकनीक के उपयोग से परियोजना समय पर पूरी हुई और संरचना को दीर्घकालिक मजबूती मिली है। परिसर दिव्यांगजन अनुकूल भी है, जो समावेशी डिज़ाइन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सांसदों के लिए आवास की कमी को देखते हुए इस परियोजना का विकास किया गया। सीमित भूमि उपलब्धता के कारण ऊर्ध्वाधर आवास निर्माण पर जोर दिया गया ताकि भूमि का अधिकतम उपयोग और रखरखाव लागत में कमी लाई जा सके। प्रत्येक आवासीय इकाई में लगभग 5,000 वर्ग फुट का कालीन क्षेत्र है, जिसमें आवासीय और आधिकारिक कार्यों के लिए पर्याप्त स्थान है। सांसदों के कार्य निष्पादन में सहयोग के लिए कार्यालय, स्टाफ आवास और सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।
परिसर के सभी भवन भूकंपरोधी हैं और आधुनिक संरचनात्मक डिज़ाइन मानकों के अनुसार निर्मित हैं। साथ ही, निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्नत सुरक्षा प्रणाली भी स्थापित की गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।