NOIDA News (09/08/2025): भगवान बलराम का जन्मोत्सव, बलराम पूर्णिमा, इस्कॉन नोएडा में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया गया। शनिवार सुबह 10 बजे भावपूर्ण भजन-कीर्तन से शुरू हुए इस उत्सव में श्री कृष्ण-बलराम का दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस और फूलों से पंचगव्य अभिषेक किया गया।
वृन्दावन से पधारे परम पूज्य राधे श्यामानन्द स्वामी महाराज ने प्रवचन में भगवान बलराम की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि वे भक्तों को आध्यात्मिक बल प्रदान करते हैं। जन्मोत्सव पर भगवान को नई पोशाक पहनाई गई और 108 से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया गया, जिसमें मिठाइयां, परांठे, पूरी-कचौड़ी, सब्जियां, केक, बिस्किट और विशेष पेय वारुणी शामिल थे।
उत्सव में लगभग 1,500 भक्तों ने भाग लिया और अंत में सभी को स्वादिष्ट पूर्ण भोजन प्रसाद वितरित किया गया। सांयकाल में पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम ने वातावरण को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।