मृतक शिक्षकों और करुणा आधारित कर्मचारियों पर BJP का फोटो सेशन: अंकुश नारंग का तीखा वार
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (08/08/2025): एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर मृतक शिक्षकों के परिवारों और करुणा आधारित कर्मचारियों को लेकर वाहवाही लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को मेयर राजा इकबाल सिंह ढोल-नगाड़ों के साथ शिक्षक कल्याण कोष की राशि मृतक शिक्षकों के परिवारों को देंगे और ‘‘आप’’ सरकार में पहले से नौकरी पा चुके करुणा आधारित कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
नारंग ने इसे “निर्दयी और दिखावटी राजनीति” करार देते हुए कहा, “भाजपा को न सरकार चलानी आती है, न काम करना। सिर्फ दूसरे के कामों को फोटो सेशन के जरिए अपना बताना आता है।” उन्होंने बताया कि शिक्षक कल्याण कोष की शुरुआत के बाद 2016 से 2024 के लंबित मामलों में यह भुगतान अब किया जा रहा है, लेकिन इसे भी भाजपा प्रचार का साधन बना रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मृतक मामलों और दुखद परिस्थितियों को भी प्रचार मंच में बदल रही है। साथ ही चुनौती दी कि यदि भाजपा सचमुच काम करना चाहती है, तो ‘‘आप’’ सरकार की तरह 12,000 कर्मचारियों को स्थायी करे और नई भर्तियां खोले। नारंग ने कहा, “चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा केवल पुराने कामों को दोहराकर जनता को भ्रमित कर रही है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।