कैपिटल सिटी के रेस्टोरेंट पर 5 लाख का जुर्माना, सिंगल यूज प्लास्टिक पर Noida Authority की सख्ती
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (07/08/2025): स्वच्छता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नोएडा प्राधिकरण ने आज विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया और नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया। महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) श्री एस.पी. सिंह, श्री इंदु प्रकाश सिंह तथा परियोजना अभियंता श्री गौरव बंसल के नेतृत्व में सेक्टर-32 लॉजिक्स मॉल, छलेरा गांव और सेक्टर-94 कैपिटल सिटी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेक्टर-32 स्थित लॉजिक्स मॉल के बाहर वेंडिंग जोन में कई दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए और सफाई नियमों की अनदेखी करते हुए पाए गए। इस पर 30,000 रुपये का चालान किया गया। इसके बाद छलेरा गांव में भी प्लास्टिक के उपयोग और खुले में कचरा फेंकने के मामलों में कुल 50,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई सेक्टर-94 कैपिटल सिटी स्थित CAD Tech Bar और Craft Kitchen & Brewery पर हुई, जहां कचरा न segregate करने, गीले कचरे के निस्तारण की व्यवस्था न होने और बल्क वेस्ट जनरेटर के दायित्वों का पालन न करने पर 5 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई।

इस निरीक्षण अभियान में प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री अरुण कुमार, SBM की कंसल्टेंट पूजा मिश्रा, IEC एक्सपर्ट अभिज्ञानम्, गाईडेड फॉर्च्यून समिति (NGO) के सदस्य और स्थानीय पुलिस भी उपस्थित रहे। नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।