शारदा विश्वविद्यालय में बोले मोटिवेशनल स्पीकर Ankur Warikoo: देश को विश्वगुरु बनाना और तरक्की आपके ऊपर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/08/2025): देश को विश्वगुरु बनाना और तरक्की आपके ऊपर है अगर आप अपनी अहमियत दर्शाएंगे तो तभी देश आगे बढ़ सकता है। आपको ज्यादा कमाने के लिए अलग-अलग तरीके तलाशने चाहिए और कभी भी मेहनत करना बंद नहीं करना चाहिए। इन्होंने इन्वेस्टमेंट के तरीके बताए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि सही तरीके से निवेश करके अमीर बना जा सकता है। यह बात ग्रेनो के शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फेमस इंटरनेट आंत्रप्रेन्योर और देश के शीर्ष कंटेंट क्रिएटर्स, मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू ने कही। सोशल मीडिया पर इनके लगभग 15 मिलियन फॉलोअर्स है। इस दौरान छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम में छात्रों से उन्होंने बताया कि अमेरिका में पीएचडी प्रोग्राम छोड़ने के बाद, उन्होंने आईएसबी से एमबीए किया और कंसल्टिंग के क्षेत्र में अपनी तरक्की की शुरुआत की। उन्होंने कमाई के साथ निवेश की रणनीति क्या होनी चाहिए और निवेश के बारे में कैसे सोचना चाहिए। कई लोग अपनी इनकम के साथ पैसिव होते हैं। बस नौकरी करना, थक जाना और सैलरी पर ही संतुष्ट हो जाना। वहीं अन्य लोग अपने निवेश के साथ काफी एक्टिव होते हैं। वे लगातार स्टॉक पर नजर रखते हैं, ट्रेडिंग करते हैं और जोखिम भरे वेंचर्स की खोज करते हैं। सोशल मीडिया पर ये ग्रोथ देखकर हर कोई हैरान है। जहां भारत में लाखों लोग सैलरी में एक डिजिट बढ़ाने में उम्र गुजार देते हैं, वहीं ये ग्रोथ अविश्वसनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां दूसरों ने उन पर दांव लगाया, वहीं उन्होंने कड़ी मेहनत और कृतज्ञता के साथ अपना योगदान दिया। जब कोई आप पर दांव लगाता है, तो सबसे अच्छा यही होगा कि आप खुद पर भी दांव लगाएं। जीवन में पैसों की अहमियत पर विचार करते हुए वारिकू ने इसके वास्तविक उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा पैसों का उद्देश्य स्थिरता खरीदना है। खुशी, विकास, चीजें और स्टेटस खरीदने नहीं। पैसों से प्रदान की जाने वाली लका गुलाम बनने के बजाय बल्कि इससे आने वाली स्थिरता के लिए इसका सम्मान करना चाहिए।
इस दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ आरसी सिंह, डॉ अन्विति गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के डीन,एचओडी और स्टाफ मौजूद रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।