विजय महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (07/08/2025): श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा (Shri Ramlila Committee Greater Noida) की एक बैठक मंगलवार को साइट 4 स्थित लक्ष्मी टिंबर पर संपन्न हुई। मीटिंग (Meeting) की अध्यक्षता सरदार मंजीत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि विजय महोत्सव 2025 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मीटिंग आयोजित की गयी जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के लिये आवश्यक सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा कर उपस्थित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 23 सितंबर से प्रारंभ हो रहे कार्यक्रम में रामलीला मंचन के साथ मेले को आकर्षक बनाने पर जोर रहेगा जिसमें खाने पीने के स्टाल व विभिन्न झूले लगाये जायेंगे।
इस मौके पर मनजीत सिंह, बिजेनदर सिंह आर्य, सौरभ बंसल, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा कमल सिंह आर्य, इन्जीनियर श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, मुकुल गोयल, अनिल कसाना, मनोज यादव, अनुज उपाध्याय, अजय रामपुर, विशाल जैन आदि लोग मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।