SIR विवाद पर संसद में विपक्ष का हमला: “वोट नहीं, लोकतंत्र की डकैती हो रही है”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (06/08/2025): SIR विवाद को लेकर संसद के मानसून सत्र में आज विपक्षी दलों ने जबरदस्त एकजुटता दिखाते हुए सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का गंभीर आरोप लगाया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड हादसे में मारे गए 50 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि पूरे विपक्ष की ओर से SIR (Selective Intensive Revision) पर चर्चा की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन सरकार बहस से बच रही है।
खड़गे ने कहा, “ये लोग नागरिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है, और जब हम सुझाव देना चाहते हैं तो चर्चा की अनुमति नहीं दी जाती।” उन्होंने चेताया कि अगर सरकार बहस से इनकार करती है, तो यह स्पष्ट संकेत होगा कि संसद अब संविधान के अनुसार नहीं चल रही है।
इस दौरान TMC सांसद सागरिका घोष भी उपस्थित रहीं और कहा, “आम नागरिक से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है, बंगालियों के साथ अपमानजनक व्यवहार हो रहा है। सोमवार को हम चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे।”
RJD के सांसद मनोज झा ने तीखे शब्दों में कहा, “वोट चोरी नहीं हो रही, डकैती हो रही है। अगर संसद में जनता की बात नहीं होगी तो कल को आपके माइक और कैमरे भी बेमतलब हो जाएंगे।”
शिवसेना के अरविंद सावंत ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा के लिए इकट्ठा हुआ है क्योंकि यह सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।
समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान ने कहा, “लोकतंत्र को आघात पहुंच रहा है। जब लोकतंत्र बचेगा तभी पिछड़े और कमजोर वर्गों की आवाज भी बचेगी। पत्रकारों को भी आगे आना चाहिए।”
AAP नेता संदीप पाठक ने बिहार में SIR लागू किए जाने पर सवाल उठाए और कहा, “क्या इतने कम समय में मांगे गए दस्तावेज देना संभव है? यह देश लोकतंत्र का है और उसका आधार वोट है – उसी को खत्म किया जा रहा है।”
NCP की फौजिया खान ने साफ कहा, “विपक्ष चर्चा का केवल अनुरोध कर रहा है, लेकिन उसे बार-बार नकारा जा रहा है। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।