‘भगत सिंह की शहादत को बनाया गया नौटंकी का हिस्सा’: कपिल मिश्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (06/08/2025): दिल्ली विधानसभा में तथाकथित ‘फांसी घर’ को लेकर चल रहे विवाद में भाजपा नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने तीखे शब्दों में आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद पैसों के लालच में दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत और शहीदों की शहादत का खुला अपमान किया गया। मिश्रा ने कहा, “इतिहास से छेड़छाड़ सिर्फ दिखावे या गलती नहीं थी, यह एक सोची-समझी राजनीतिक नौटंकी थी, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और उधम सिंह जैसे शहीदों की आत्मा को छलनी किया गया।”

कपिल मिश्रा ने सदन में कहा कि यह विवाद केवल एक कमरे को फर्जी ‘फांसी घर’ घोषित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस मानसिकता को उजागर करता है जिसमें ऐतिहासिक धरोहर को राजनीतिक प्रॉपगेंडा के लिए इस्तेमाल किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि “यह सिर्फ स्क्रिप्ट, सेट और ड्रामा नहीं था, बल्कि जनता को गुमराह करने का एक सुनियोजित प्रयास था।” उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा परिसर में जिस स्थान को ‘फांसी घर’ कहा गया, वह वास्तव में दोनों तरफ से टिफिन रूम था, लेकिन उसे ऐतिहासिक स्थल इतिहास को बदलने का पाप किया गया।

भाजपा नेता ने कहा कि जब विपक्षी विधायक सवाल पूछते हैं, तो उनके पास कोई तथ्य नहीं होते। “आपको एक डिजाइन दिखी, दूसरी साइड की नहीं? कोई प्रमाण नहीं, कोई दस्तावेज नहीं – केवल झूठ का सहारा। और वो झूठ इसलिए बोला गया क्योंकि उसके पीछे लूट और प्रचार का एजेंडा छिपा था।” कपिल मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) और पूरे सदन की सराहना करते हुए कहा कि सच्चाई को सामने लाने का यह कार्य लोकतांत्रिक जवाबदेही की मिसाल है।

कपिल मिश्रा ने इस मुद्दे को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और शहीदों के सम्मान से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा, “जब हम भगत सिंह की बात करते हैं, तो यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रतीक है। जब उनकी शहादत को इस तरह सस्ते प्रचार में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह न केवल इतिहास, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के साथ भी धोखा है।” उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और जो भी इसमें दोषी पाए जाएं, उन्हें कानूनी रूप से उत्तरदायी ठहराया जाए।

अंत में कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसकी दीवारों ने स्वतंत्रता संग्राम के कई पड़ाव देखे हैं। “हमें उस परंपरा को सहेजने की जरूरत है, न कि उसे झूठ और स्क्रिप्ट में बदलने की।” उन्होंने कहा कि अब जब सच्चाई सामने आ चुकी है, तो जनता को यह भी समझ लेना चाहिए कि देशभक्ति का दावा करने वालों के असली इरादे क्या हैं। मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने सत्य को सामने लाकर न सिर्फ दिल्ली को, बल्कि देश को भी सच दिखाया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।