दिल्ली HC सख्त: आवारा कुत्तों के लिए बनेगी शेल्टर योजना, विजय गोयल बने पक्षकार

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (06/08/2025): दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अहम कदम उठाते हुए राज्य सरकार को राजधानी में सभी आवारा कुत्तों के लिए आश्रय योजना तैयार करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। न्यायालय ने यह टिप्पणी भी की कि केवल नसबंदी कर कुत्तों को सड़कों पर छोड़ देना, मानव और कुत्ता संघर्ष का समाधान नहीं हो सकता।

इस बहुचर्चित मामले में आज एक नया मोड़ तब आया जब वरिष्ठ नेता विजय गोयल की याचिका को माननीय न्यायालय ने स्वीकार करते हुए उन्हें मामले में पक्षकार बनने की अनुमति दे दी।

इसके अलावा, न्यायालय ने अन्य हस्तक्षेपकर्ता पक्षों को भी यह स्वतंत्रता दी है कि वे न्यायालय के समक्ष आवारा कुत्तों के नियंत्रण, प्रासंगिक कानूनों और न्यायिक निर्णयों के आधार पर अपने तर्क और सुझाव प्रस्तुत कर सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।