नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में लुटेरा घायल, 30 से ज्यादा मामलों में था वांछित

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (05/08/2025): नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ की यह घटना डीएलएफ मॉल के पास नाले के किनारे उस समय हुई जब पुलिस चेकिंग कर रही थी और दो संदिग्ध बाइक सवारों ने रुकने का इशारा अनदेखा कर भागने की कोशिश की।

शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया, जो सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग के पास जंगल की ओर भागे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश हरिश्चंद्र उर्फ ‘हरिया’ गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पूछताछ में हरिया ने बताया कि वह अपने साथी के साथ दिल्ली-एनसीआर में बाइक से घूम-घूमकर मोबाइल और चैन स्नैचिंग करता था। चौंकाने वाली बात यह है कि हरिया पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सराय रोहिल्ला, करोल बाग, कश्मीरी गेट, राजेंद्र नगर, रूप नगर, तिलक मार्ग, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट जैसे संवेदनशील इलाकों में वह वारदातों को अंजाम दे चुका है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।