जेवर में विकास और विश्वास की साझी शुरुआत, विधायक ने गांव की बेटी से करवाया कार्यारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

YAMUNA EXPRESSWAY News (05/08/2025): “विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता है”, यह केवल एक कथन नहीं, बल्कि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) की कार्यशैली का मूल मंत्र बन चुका है। इसी भावना के साथ उन्होंने ग्राम महमदपुर जादोंन में 1 करोड़ 11 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की नींव रखी। खास बात यह रही कि इस शुभारंभ का अवसर गांव की एक युवा बेटी कुमारी सीमा सिंह को सौंपकर उन्होंने समाज को एक प्रेरक संदेश दिया।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, समाज को साथ लेकर चलना है। जब गांव की बेटियां आगे बढ़ती हैं, तो वहां विकास केवल रास्तों तक सीमित नहीं रहता वह सोच बन जाता है।

कार्यक्रम में गांव के सम्मानित बुजुर्गों की उपस्थिति ने इस पहल को और भी गरिमामयी बना दिया। यह क्षण केवल एक विकास योजना की शुरुआत नहीं, बल्कि महिला और युवा सशक्तिकरण की एक जीवंत मिसाल रहा।

ग्रामीणों ने जेवर विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आज पहली बार किसी प्रतिनिधि ने गांव की बेटी को विकास का चेहरा बनाकर मंच पर लाया है। यह बदलते हुए जेवर की पहचान है जहां विकास है, वहां सम्मान भी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।