ईसेपुर और बरसात गांव में रात के समय उड़ते ड्रोन से दहशत, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (02/08/2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर (Dankaur) थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईसेपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक रहस्यमयी और चिंताजनक घटना सामने आई। रात करीब 11 बजे गांव के आसमान में 20 से अधिक ड्रोन कैमरे (Drone camera’s) बेहद नीची ऊंचाई पर उड़ते दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया और वे दहशत में आ गए।

घटना के वक्त कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और स्थिति पर नजर रखने लगे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी ड्रोन अचानक वहां से गायब हो गए। इस घटना ने न केवल ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा किया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए।

गांव के निवासियों के अनुसार ड्रोन लगभग तीन घंटे तक गांव के ऊपर मंडराते रहे। वे लगातार अलग-अलग दिशा में उड़ते नजर आए, जिससे लोगों को लगा कि किसी तरह की जासूसी या निगरानी की जा रही है। गांव के निवासियों ने प्रशासन से इस घटना की गंभीरता से जांच कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

इस तरह की घटना केवल ईसेपुर तक सीमित नहीं रही। ग्रेटर नोएडा के ही बरसात गांव से भी कुछ दिनों पहले इसी तरह की ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली थी। वहां भी रात के समय कई ड्रोन कैमरे उड़ते देखे गए थे। लगभग एक सप्ताह पहले भी ग्रामीणों ने आसमान में कई ड्रोन देखे थे, जिससे गांव वालों में भय का माहौल बन गया।

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। सुरक्षा की चिंता को लेकर अब गांव में रात को पहरा लगाया जा रहा है। कई युवक पूरी रात जागकर निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये ड्रोन किसके हैं, उन्हें क्यों उड़ाया गया और उनके पीछे क्या मकसद था। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से गांव में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने गांवों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।