GREATER NOIDA News (02/08/2025): हिंदू सनातन धर्म में गौमाता को अत्यंत पूजनीय माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। परंतु आज के बदलते दौर में गौमाता की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहरों के विकास के कारण जंगल (Forest Areas) कट गए, गोचर भूमि समाप्त हो गई और गौवंश के लिए चारा-पानी जुटाना एक बड़ा संकट बन गया है।
समाजसेवी मनीष गुप्ता ने बताया कि, पशुपालक (Animal Keepers) बढ़ते खर्चों से बचने के लिए अपने गौवंश को सड़कों पर छोड़ देते हैं। इससे गौवंश को चारा-पानी के लिए कहीं भी घूमना पड़ता है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि गौवंश अब घरों के आंगन या खलिहानों में बंद नहीं रहते, बल्कि खुले में सड़कों और गलियों में विचरण करते दिखाई देते हैं।
गौतमबुद्ध नगर जिले में भी हर गली-मोहल्ले में खुले घूमते गौवंश की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इसके कारण न केवल गौवंश के लिए खतरा बढ़ा है, बल्कि सड़कों पर दुर्घटनाओं (Accidents) का खतरा भी गंभीर रूप ले रहा है। कई बार ये जानवर खुले नालों, गड्ढों में गिर जाते हैं, जिससे उनकी जान को भी खतरा होता है।
स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि शासन-प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता है तो धीरे-धीरे ये गौवंश भी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच जाएंगे। साथ ही, गौवंश की बढ़ती संख्या और उनके संरक्षण में अनदेखी के कारण सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ रही है।
समाजसेवी मनीष गुप्ता ने बताया कि इस संकट की जड़ में शहरों में बढ़ती कॉलोनियां और वन क्षेत्र के कटाव के कारण गोचर भूमि का सिकुड़ना है। लोग गौवंश का पालन-पोषण कम कर रहे हैं, जबकि गौशालाएं होने के बावजूद सड़क पर बेसहारा जानवरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा कुछ गौसेवक भी अपनी मजबूरियों का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि गौवंश की सुरक्षा और उचित रखरखाव के लिए विशेष कदम उठाए जाएं ताकि यह पवित्र प्राणी सुरक्षित रह सके और आम जनता को होने वाली परेशानी भी कम हो। यह समस्या न केवल गौतम बुद्ध नगर बल्कि अन्य जिलों में भी देखी जा रही है, जहाँ विकास (Development) की आड़ में गौवंश की उपेक्षा बढ़ रही है। प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वे गौवंश के संरक्षण और शहर की सार्वजनिक सुरक्षा दोनों का संतुलन बनाएं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संपर्क स्थापित होने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।