दिल्ली विधानसभा बनी ई- विधानसभा, इस बार विधानसभा में क्या होगा नया?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (02/08/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय से बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 4 से 8 अगस्त तक दिल्ली विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस रहेगी, जो राजधानी को डिजिटल शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक मुकाम की ओर ले जा रही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता से विधानसभा परिसर में 500 किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है, जिससे अब यह भवन पूरी तरह सौर ऊर्जा पर आधारित हो गया है। इसके साथ ही विधानसभा में सभी कार्य अब E-File और E-Sign के ज़रिए किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। उन्होंने इसे नीतिगत बदलाव बताते हुए कहा, “यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं है, यह सोच और प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक है।”

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस सप्ताह शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिल को विधानसभा में चर्चा के लिए रखा जाएगा। साथ ही यह आश्वासन दिया कि सरकार 24×7 कार्य कर रही है, और राजधानी में हर स्तर पर सकारात्मक बदलाव महसूस किया जा रहा है।

रेखा गुप्ता ने कहा, “डिजिटल इंडिया सिर्फ एक नारा नहीं, हमारी कार्य संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। हम पारदर्शिता, गति और कुशलता के साथ दिल्ली को आगे ले जा रहे हैं।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।