New Delhi News (02 August 2025): डॉ. मयंक शर्मा ने वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) के रूप में पदभार ग्रहण किया। भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) के 1989 बैच के अधिकारी डॉ. शर्मा के पास तीन दशक से अधिक का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने रक्षा लेखा महानियंत्रक सहित सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
डॉ. शर्मा ने मंत्रिमंडल सचिवालय में अवर सचिव, उप सचिव और संयुक्त सचिव के रूप में जिम्मेदारियां निभाई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय, संयुक्त राष्ट्र अपराध रोकथाम एवं आपराधिक न्याय आयोग, और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग में वैकल्पिक स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा, वे अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक अकादमी और वियना की राजनयिक अकादमी में भी भारत के प्रतिनिधि रहे हैं।
देश में भी डॉ. शर्मा का योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे दिल्ली नगर निगम में अपर आयुक्त, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में उप निदेशक (प्रशासनिक) और वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार के पदों पर कार्यरत रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से रक्षा सेवा क्षेत्र में वित्तीय प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।