राज कुमार अरोड़ा ने संभाला रक्षा लेखा महानियंत्रक का पद

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (02 August 2025): वरिष्ठ भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) अधिकारी राज कुमार अरोड़ा ने 01 अगस्त, 2025 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (Controller General of Defence Accounts) का पदभार ग्रहण किया। 1990 बैच के अधिकारी राज कुमार अरोड़ा को वित्तीय नीति, लेखांकन, लेखा परीक्षा, बजट, खरीद और कार्मिक मामलों में गहन अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें यूपीएससी में अपर सचिव, रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण कोर में वित्त प्रबंधक (वायु) और वित्त मंत्रालय में निदेशक के पद शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न कमानों और रक्षा लेखा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में एकीकृत वित्तीय सलाहकार के रूप में योगदान दिया है। वे पूर्ववर्ती आयुध निर्माणी बोर्ड में सदस्य (वित्त) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने रक्षा क्षेत्र में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।