Monsoon Session: दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, अब 4 अगस्त को होगी बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01 August 2025): संसद के मानसून सत्र का दसवां दिन भी विपक्षी दलों के विरोध और हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिहार में जारी विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति न मिलने से नाराज विपक्ष ने दोनों सदनों में हंगामा किया, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। अब दोनों सदन 4 अगस्त को पुनः बैठक करेंगे।

राज्यसभा में शुक्रवार को कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध थे, जिनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह माह बढ़ाने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्ताव सबसे प्रमुख था। यह प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत प्रस्तुत किया जाना था। साथ ही ‘समुद्र द्वारा माल परिवहन विधेयक, 2025’ पर भी विचार प्रस्तावित था, लेकिन विपक्षी दलों के तीव्र विरोध और बहस की मांग के चलते कोई विधायी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

वहीं लोकसभा में गोवा में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण से संबंधित विधेयक, भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025, और व्यापारी नौवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्षी हंगामे और प्रश्नकाल में बार-बार व्यवधान के चलते कोई गंभीर चर्चा संभव नहीं हो सकी। बिहार से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा की मांग को सभापतियों द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद विपक्ष और आक्रामक हो गया, जिससे सत्र का यह दिन भी विफल रहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।