‘भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के नेतृत्वकर्ता हैं राहुल गांधी’: सांसद निशिकांत दुबे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01/08/2025): भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाए जाने के मुद्दे पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भारत पर विदेशी दबाव बना है। उन्होंने 1998 के परमाणु परीक्षण की याद दिलाते हुए कहा, “उस समय भी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक प्रतिबंधों का सामना किया था लेकिन पीछे नहीं हटा। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और अधिक मजबूत है। हमें 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति पर भरोसा है और हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अडिग हैं।”

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को विदेशी ताकतों का ‘नेतृत्वकर्ता’ करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी उन विदेशी शक्तियों के मार्गदर्शक हैं जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं।” दुबे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष अमेरिका के टैरिफ फैसले को केंद्र सरकार की विफल कूटनीति से जोड़कर निशाना साध रहा है। दुबे ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर राष्ट्रहित के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगी।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 1999 से निरंतर प्रगति की राह पर है और पीएम मोदी के नेतृत्व में यह और भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने विदेशी व्यापार नीतियों से भारत को होने वाले नुकसान को तात्कालिक बताया और विश्वास जताया कि भारत दीर्घकालिक रणनीति के तहत इन बाधाओं को पार कर जाएगा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि कमजोर करने की बजाय, राष्ट्रीय एकता का परिचय दे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।