New Delhi News (01 August 2025): भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों से लाल किले की प्राचीर से होने वाले अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए विचार और सुझाव साझा करने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश जारी करते हुए लिखा, “जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के निकट पहुँच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों के विचार सुनने के लिए उत्सुक हूँ। आप इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने सुझाव और विचार MyGov पोर्टल और NaMo ऐप के ओपन फ़ोरम पर साझा करें। प्रधानमंत्री का यह कदम नागरिकों को सीधे राष्ट्र के संवाद और भविष्य की दिशा तय करने की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास माना जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह न केवल देश की उपलब्धियों और चुनौतियों का प्रतिबिंब होगा, बल्कि आने वाले वर्षों की विकास यात्रा की रूपरेखा भी तय करेगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।