“डेड इकॉनमी विपक्ष का सपना, हकीकत में भारत दौड़ रहा है”: मंत्री कपिल मिश्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01/08/2025): वरिष्ठ भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आज दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “इस रूम में बैठकर यह साफ समझ आ जाता है कि भारत की इकॉनमी रुकने वाली नहीं है। इंडियन इकॉनमी डेड – ऐसा सपना केवल विपक्ष देखता है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली अब विकसित भारत की नींव का निर्माण करेगी। बीते वर्षों की राजनीति पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा, “12 साल पहले दिल्ली के साथ एक दुर्घटना हुई थी। यहां अंधेरा था। जब देश में प्रधानमंत्री मोदी जी एक दिशा में देश को ले जा रहे थे, तब दिल्ली की सरकार उससे उल्टी दिशा में भाग रही थी। लेकिन अब वो अंधेरा हट चुका है और मुख्यमंत्री जी दिल्ली के विकास को लीड कर रही हैं।”

मिश्रा ने यह भी बताया कि महज 4 महीनों में वर्तमान मुख्यमंत्री से इतने लोग मिल चुके हैं, जितना शायद पिछले मुख्यमंत्री से वर्षों में नहीं मिल पाए होंगे। उन्होंने राजधानी के भविष्य को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा, “आप और हम मिलकर रियल एस्टेट सेक्टर में लाखों नौकरियां पैदा कर सकते हैं।” NAREDCO द्वारा आयोजित Sustainable Development in NCT” सेमिनार के अंतर्गत कपिल मिश्रा ने ये वक्तव्य दिया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।