GREATER NOIDA News (01/08/2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा (Rabupura) थाना क्षेत्र अंतर्गत निलौनी गांव में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव में चोरों की बढ़ती गतिविधियों के चलते रात के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहरा दे रहे ग्रामीणों में से एक व्यक्ति के घर को ही चोरों ने निशाना बना लिया। चोरी की यह वारदात तब हुई जब घर के पुरुष सदस्य स्वयं सुरक्षा के लिए गांव में गश्त कर रहे थे।
पीड़ित बिलुआ खान अपने अन्य ग्रामीणों के साथ बुधवार रात गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनके घर की महिलाओं और बच्चों ने मकान की दूसरी मंजिल की छत पर रात बिताई। जब बिलुआ खान गश्त करते हुए कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मोहल्ले की ओर गए, उसी दौरान चोरों ने उनके मकान में सेंध लगा दी।
करीब आधे घंटे बाद जब वे घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनके मकान का मुख्य द्वार खुला हुआ था और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी की तलाशी लेने पर पता चला कि उसमें रखी गई करीब 1 लाख 10 हजार रुपये की नकदी और बेटी की शादी के लिए जमा की गई सोने-चांदी की जूलरी गायब थी।
घटना की सूचना परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बिलुआ खान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रबूपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार शाम पुलिस को तहरीर सौंपे जाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बीते कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी, जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को पहले ही दे दी थी। साथ ही, उन्होंने गांव में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग भी की थी। लेकिन पुलिस की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण उन्हें खुद रात्रि गश्त करनी पड़ रही है।
कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि चोरी की यह घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पेट्रोलिंग (Patrolling) बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है। फिलहाल गांव के लोग डरे हुए हैं और पीड़ित परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।