उप राष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी: 9 सितंबर को होगा मतदान

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01 August 2025): चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को उप राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी किया जाएगा, इसके तहत उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त (गुरुवार) तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त (शुक्रवार) को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त (सोमवार) तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे।

यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के साथ उप राष्ट्रपति पद के चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि निर्धारित समयसीमा के अनुसार सभी चरण पूरे किए जाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।