Greater Noida Police ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (31/07/2025): ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस (Police Station Dadri) ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को नगला नैनसुख की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान में अभिषेक और विजेन्द्र उर्फ विज्जे के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपी थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम भोगपुर के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सिलेरियो कार (पंजीकरण संख्या UP16CD2832) भी बरामद की गई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई को वादी द्वारा थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों ने उसके भाई बब्बल की गोली मारकर हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर थाना दादरी में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।