दिल्ली होम गार्ड्स में भर्ती घोटाला: 89 कर्मियों की आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (31/07/2025): दिल्ली में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भर्ती किए गए 800 से अधिक होम गार्ड्स की पृष्ठभूमि जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि इनमें से 89 कर्मियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिन्हें अब तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये भर्तियां वर्ष 2019 में दिल्ली परिवहन निगम की बसों में बतौर बस प्रहरियों (मार्शल) के रूप में हुई थीं। गृह विभाग द्वारा कराई गई ताज़ा पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है, जिससे कई विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव धर्मेंद्र की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में गृह विभाग, दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग को 350 से अधिक ऐसे बस प्रहरियों का भी ब्योरा जुटाने को कहा गया है जिनका कोई रिकॉर्ड अब उपलब्ध नहीं है। इनमें से कई कर्मचारियों को बिना सत्यापन के सालों तक सेवा में रखा गया। वहीं, 366 ऐसे होम गार्ड हैं जिन्हें बिना ड्यूटी लगाए नोटिस देकर दो-तीन महीने से घर बैठा दिया गया है, जिससे विभागीय लापरवाही उजागर हुई है।
दिल्ली में इस समय लगभग 8,400 होम गार्ड तैनात हैं, जिनमें से करीब 4,400 दिल्ली पुलिस के लिए और बाकी परिवहन निगम की बसों में ड्यूटी पर हैं। लेकिन 2019 से 2024 के बीच नियुक्त किए गए 900 से अधिक होम गार्ड्स की सत्यापन प्रक्रिया में भारी चूक पाई गई है। करीब 400-500 होम गार्ड्स की नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेजों की गंभीर खामियां भी मिली हैं। गृह विभाग ने अब सभी दस्तावेजों की पुनः जांच का आदेश दिया है।
DTC कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी ने इसे सरकार की जल्दबाजी का परिणाम बताया है। उनका कहना है कि विभाग ने बिना गहन सत्यापन किए नियुक्ति पत्र बांटे, जिससे यह संकट पैदा हुआ। वहीं दिल्ली होम गार्ड्स के प्रमुख आशिष सूद ने कहा कि उन्हें इस विषय में अभी कोई जानकारी नहीं है और जानकारी जुटाकर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। यह मामला अब शासन-प्रशासन के भीतर जवाबदेही तय करने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।