Operation Sindoor पर चर्चा तय, फिर भी Question Hour क्यों रोका गया? – Speaker Om Birla

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/07/2025): लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने आज संसद में विपक्ष की कार्यवाही बाधित करने की प्रवृत्ति पर कड़ा रुख अपनाते हुए तीखा सवाल दागा। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से विपक्ष Operation Sindoor पर चर्चा की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा था, और अब जब उस पर चर्चा के लिए सहमति बन गई है, तो फिर भी Parliament Disruption क्यों हो रही है?

Om Birla ने कहा, “देश आपसे जानना चाहता है कि आप आज प्रश्न काल क्यों स्थगित करा रहे हैं। प्रश्न काल बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, यह सरकार की जवाबदेही तय करने का समय होता है, और यह समय आपका होता है। एक तरफ आप सदन चलाने की बात करते हैं, और दूसरी तरफ नियोजित रूप से प्रश्न काल को बाधित करते हैं। आपको देश को जवाब देना होगा।”

सदन की कार्यवाही में बार-बार हो रही बाधा पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में Opposition Accountability जरूरी है, लेकिन जब खुद विपक्ष ही Question Hour जैसे महत्वपूर्ण सत्र को रोकता है, तो यह उनकी मंशा पर सवाल खड़ा करता है।

विपक्ष की ओर से अभी इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह बयान तेजी से चर्चा में है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।