सनातन संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाली फिल्म है “Mahavatar Narsimha”: ISKCON के श्रद्धालुओं ने फिल्म देखने के बाद क्या कहा?
मेघा राजपूत, संवाददाता, टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (27/07/2025): सनातन संस्कृति के इतिहास में भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक, उनके उग्र रूप भगवान नरसिम्हा की कथा अब बड़े पर्दे पर जीवंत हो उठी है। ‘महाअवतार नरसिम्हा’ (Mahavatar Narsimha) फिल्म 25 जुलाई से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, और इसे लेकर कृष्ण भक्तों, विष्णु उपासकों और सनातन संस्कृति से जुड़े दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा में स्थित ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल मे इस्कॉन मंदिर, ग्रेटर नोएडा के भक्तजनों ने बड़ी संख्या में यह फिल्म देखी।फिल्म में भगवान विष्णु के नरसिम्हा रूप और भक्त प्रह्लाद की कथा को अत्याधुनिक ग्राफिक एनीमेशन तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, और यही इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है।
दर्शकों की प्रतिक्रियाएं
इस्कॉन की वरिष्ठ सदस्या दानकली देवी दासी ने कहा कि, “यह सिर्फ एक मूवी नहीं है, यह भगवान और भक्त के बीच का भाव है। जब भी कोई भक्त सच्चे मन से भगवान को पुकारता है, तो भगवान किसी भी रूप में उसकी रक्षा के लिए आ सकते हैं। यह मूवी हमें उसी भावना से जोड़ती है।”
एक छोटी बच्ची गौरांगी ने कहा कि, “यह मूवी हमारी असली कहानी है। जैसे प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान विष्णु का नाम नहीं छोड़ा, हमें भी कभी भगवान को नहीं भूलना चाहिए।”
दर्शक सौम्य ने तकनीकी पक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “फिल्म की ग्राफिक्स क्वालिटी, इमोशनल टच और एनिमेशन असाधारण हैं। लगा जैसे हम उसी कालखंड में पहुंच गए हों। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक जीवंत शिक्षा है।”
द्वारिका नायक दास ने कहा कि, यह फिल्म धर्म और तकनीक का अनोखा संगम है। कई लोगों ने भगवान नरसिंह के बारे में केवल किताबों में पढ़ा है, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें आँखों के सामने जीवंत कर दिया। यह फिल्म एक दुर्लभ अनुभव है। इसलिए आप सभी को यह मूवी जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म की कथा और संदेश
यह फिल्म सिर्फ एक पौराणिक कहानी नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक दर्शन है। इसमें बताया गया है कि भक्ति जाति, पंथ या कुल की सीमाओं में नहीं बंधती। जब एक सच्चा भक्त अपने आराध्य को पुकारता है, तो भगवान स्वयं प्रकट होकर उसकी रक्षा करते हैं। बाल भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह के बीच का यह दिव्य संबंध, इस फिल्म का केंद्रीय भाव है।

निर्देशक अश्विन कुमार और निर्माता शिल्पा धवन कुशल व चैतन्य देसाई ने मिलकर इस फिल्म को धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट संगम बना दिया है। दृश्य प्रभाव, भावनात्मक गहराई और अध्यात्म की अनुभूति, तीनों स्तरों पर यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करती है।
हाउसफुल जा रही है ‘महाअवतार नरसिम्हा’
जब से फिल्म सिनेमाघरों में लगी है, लगातार हाउसफुल शो देखने को मिल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में भी करीब 150 प्रभु माताएं और बच्चे इस विशेष स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी ने फिल्म को प्रेरणादायक, भावनात्मक और दिव्य अनुभव बताया।
फिल्म का उद्देश्य और प्रभाव
‘महाअवतार नरसिम्हा’ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला माध्यम है। यह फिल्म बताती है कि जब धर्म पर संकट आता है और अधर्म प्रबल होता है, तब भगवान स्वयं धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं। यह फिल्म भक्ति, साहस, और विश्वास की अमर कथा है, जो आज के युग में नई पीढ़ी को सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है।
आप भी देखें यह फिल्म: अनुभव करें भक्ति की शक्ति
यदि आपने अभी तक ‘महाअवतार नरसिम्हा’ नहीं देखी है, तो अपने परिवार के साथ एक बार अवश्य देखें।आप भी इस फिल्म को देखकर अपनी राय साझा करें और सनातन धर्म की इस गौरवशाली गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएं।
अगर आपने “महावतार नरसिम्हा” फिल्म देखी है, तो यह फिल्म आपको कैसी लगी हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।