Kargil Vijay Diwas: गौतमबुद्ध नगर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (27/07/2025): भाजपा कार्यकर्ताओं ने दादरी नगर के तहसील से शहीद स्मारक तक कारगिल विजय दिवस पर विशाल मशाल जुलूस निकाला, जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे। विशाल मशाल जलूस में दादरी नगर भाजपा कार्यकारिणी की टीम के साथ दादरी नगर के सैकड़ों सामाजिक राष्ट्रप्रेमी लोग मशाल जलूस में शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सेना के शौर्य और पराक्रम के लिए नमन देश की सेना के जवानों ने देश के दुश्मनों के छक्के कारगिल युद्ध में भी छुड़ाये थे और पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिदूर में मात्र 24 मिनट में पाकिस्तान के आंतिकी ठिकानों को तबाह करने का काम देश की सेना और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबक सिखाने का काम किया।

इस दौरान जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, इन्द्र नागर, राजीव सिंघल, तरुण शर्मा, कर्मवीर आर्य, अभिषेक शर्मा, लब्बू शर्मा, जतीभान आर्य, कमलेश सिंह, अनूप राठौर आदि सैकड़ों दादरी नगरवासी व मशाल जुलूस में शामिल रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।