NOIDA News (27/07/2025): सेक्टर-146 और 147 के समीप हिण्डन नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में देरी अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सुगम यातायात कनेक्टिविटी में बड़ी बाधा बन रही है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा पुल की एप्रोच रोड का कार्य शुरू किया जा चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा मुख्य पुल का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया, जिससे प्राधिकरण का कार्य ठप पड़ा हुआ है।
इस संबंध में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. ने सेतु निगम के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए, ताकि एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी पूर्ण किया जा सके और लाखों नागरिकों को राहत मिल सके।
यह पुल नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच ट्रैफिक लोड कम करने और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देरी से नागरिकों को न केवल असुविधा हो रही है बल्कि परियोजना की लागत और समयसीमा भी प्रभावित हो रही है।
नोएडा प्राधिकरण के सख्त निर्देशों से संकेत मिल रहा है कि अब अधूरे प्रोजेक्ट्स पर त्वरित कार्यवाही और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।