क्या Noida गोल्डन सिटी बनने के बाद अब पूरी तरह से बन पाएगा प्लास्टिक मुक्त?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (27/07/2025): स्वच्छता में देशभर में पहचान बना चुका नोएडा अब प्लास्टिक मुक्त शहर बनने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। गोल्डन सिटी अवार्ड मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने अब सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 25 जुलाई को महाप्रबंधक एमएस रिन्यू के नेतृत्व में 12 सेक्टरों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें कई दुकानों पर कार्रवाई की गई और 20 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया।

कृष्णा डिस्पोजल सहित कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई और भविष्य में सख्त आर्थिक दंड का प्रावधान बताते हुए निर्देश दिए गए कि केवल वैकल्पिक, पुनः प्रयोग में लाए जा सकने वाले उत्पादों का ही उपयोग किया जाए।

नोएडा प्राधिकरण की सख्त चेतावनी:

नोएडा क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी स्तर की लापरवाही पर कार्रवाई निश्चित होगी।

नागरिकों से अपील:

नोएडा वासियों से अनुरोध किया गया है कि बाजार जाते समय कपड़े या जूट का थैला लेकर जाएं और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।

इस अभियान के दौरान गाइडेड फॉर्च्यून समिति (NGO) के सदस्य भी मौजूद रहे और लोगों को जागरूक किया।

नोएडा अब केवल गोल्डन सिटी नहीं, बल्कि ग्रीन और रिस्पॉन्सिबल सिटी बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।