प्रिया गोल्ड तीज महोत्सव में राजस्थानी संस्कृति की सजी रंगीन छटा, सांसद डॉ महेश शर्मा ने की शिरकत
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (26/07/2025): राजस्थान कल्याण परिषद, नोएडा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित प्रिया गोल्ड तीज महोत्सव इस बार भी परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम बनकर अग्रसेन ऑडिटोरियम में भव्य रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में हुई, जिसमें महिला सदस्य लहंगा-चुनरी और साड़ी तो पुरुष सदस्य धोती-कुर्ता एवं पायजामा-कुर्ता पहनकर पहुंचे। पूरे ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक परिधानों की रंग-बिरंगी छटा देखते ही बनती थी।
इस वर्ष तीज महोत्सव की थीम “हम, तुम और एआई” (AI) रही, जिसमें आधुनिक तकनीक और पारंपरिक विरासत का समावेश किया गया। कार्यक्रम में एक विशेष नृत्य-नाटिका “शिव विवाह – शून्य से पूर्णता तक” प्रस्तुत की गई, जिसमें अघोरी शिव और आदिशक्ति पार्वती के पुनर्जन्म से लेकर विवाह तक की दिव्य गाथा को मंचित किया गया। यह प्रस्तुति दर्शकों के बीच खास आकर्षण रही।
राजस्थानी लोकगीतों और लोकनृत्यों ने पूरे ऑडिटोरियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने रैंप वॉक किया, वहीं बड़ों ने “विरासत रैंप वॉक” के माध्यम से धोती में अपनी परंपरा को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कव्वाली ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम के संयोजन में पारुल महेश्वरी, सरिता गुप्ता और रंजना सोनी का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन की जिम्मेदारी मीनाक्षी राठी, सरिता गुप्ता एवं एआई पारुल महेश्वरी ने शानदार ढंग से निभाई।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए नोएडा की कई प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए, जिनमें श्रीजी गौ सदन, भारत विकास परिषद, मंगलमय परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, माहेश्वरी समाज, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अग्रवाल मित्र मंडल, राजस्थान संस्था संघ दिल्ली, सनातन धर्म मंदिर, अपना घर नोएडा, राजस्थान क्लब आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद और संस्था के संरक्षक डॉ. महेश शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। संस्था ने उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश महेश्वरी ने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा महासचिव रंजू माथुर ने उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्षों जी.पी. केडिया, आर.पी. सोनी, ओ.पी. बंसल, महेंद्र शाह, जी.सी. महेश्वरी, विजय सोनी, अनिल अग्रवाल, अरविंद सोनी, आर.सी. बजाज, अंजनी सराफ, पवन शर्मा, के.सी. गुप्ता, जीवन जैन, जुगल किशोर भारती सहित संस्था के अनेक प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनमें एन.के. सोडाणी, प्रदीप बजाज, प्रकाश ईनानी, जी.सी. पारीक, ओ.पी. पारीक, राजेश खंडेलवाल, राम रतन शर्मा, एस.एन. पारीक, शांतिलाल सुराणा, विक्रम अग्रवाल, विष्णु गोयल, विश्वनाथ पारीक, एम.एम. रामावत, कैलाश किला, विनय सोनी, राजीव गुप्ता और कोषाध्यक्ष अनिल जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह तीज महोत्सव न केवल महिलाओं के पारंपरिक उल्लास का प्रतीक बना, बल्कि सभी वर्गों की भागीदारी से एक सांस्कृतिक संगम बन गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।