ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के घर से बड़ी खबर: सीमा हैदर जल्द बनने वाली हैं मां!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर, जो फिलहाल अपने पति सचिन मीना के साथ रबूपुरा कस्बे में रह रही हैं, प्रेग्नेंट हो गई हैं। यह जानकारी खुद सीमा ने एक वीडियो के माध्यम से साझा की है। वीडियो में वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाते हुए खुशी जाहिर करती नजर आईं।

सीमा ने वीडियो में कहा, “सचिन पिता बनने वाले हैं।” इसके बाद सचिन और सीमा दोनों खुशी में डांस करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। सीमा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि उनके ससुर ने भी की है।

सीमा और सचिन की लव स्टोरी 2023 में काफी सुर्खियों में रही थी। सीमा, जो पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं, ने सचिन से नेपाल में शादी की थी। तब से वह ग्रेटर नोएडा में अपने चार बच्चों के साथ सचिन के साथ रह रही हैं। 2024 की शुरुआत में सीमा और सचिन के जीवन में यह खुशखबरी आई है। सचिन के पिता ने भी अपनी बहू की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया है कि सीमा के हाथ देखकर वह बता सकते हैं कि वह बेटे को जन्म देंगी।

सीमा के पाकिस्तान में चार बच्चे हैं, जिन्हें वह अपने साथ भारत लेकर आई थीं। वहीं, उनका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर अब भी उन्हें और बच्चों को वापस पाकिस्तान ले जाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, सीमा पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगी।

सीमा हैदर ने भारत में रहने के दौरान भारतीय संस्कृति को पूरी तरह अपनाया। उन्होंने दिवाली, तीज, और करवा चौथ जैसे त्योहार मनाए और भारत में अपने जीवन को खुशहाल बनाने की कोशिश की। हालांकि सीमा अभी भी पाकिस्तान की नागरिक हैं। उनकी स्थिति को लेकर कानूनी सवाल और चर्चाएं जारी हैं। उनके फैसले और आगे की स्थिति पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।