भाजपा MCD पर बरसे अंकुश नारंग: “मलेरिया-डेंगू पर आंखें मूंदे बैठे हैं मेयर और अधिकारी”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (23/07/2025): सिविक सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आज एक अहम प्रेसवार्ता कर भाजपा शासित नगर निगम पर जन-स्वास्थ्य के मोर्चे पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन नगर निगम और जन-स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय हैं।
अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि मेयर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और बीमारियों के वास्तविक आंकड़ों को भी जनता से छुपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मीडिया में झूठी उपलब्धियों का प्रचार कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि सफाई, फॉगिंग और जागरूकता अभियान पूरी तरह से ठप पड़े हैं।
उन्होंने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) कर्मचारियों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि इन कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। मृत कर्मचारियों के परिजनों को अब तक कोई नौकरी नहीं दी गई है और न ही उन्हें चिकित्सा अवकाश और इलाज की उचित सुविधाएं मिल रही हैं।
नारंग ने चेतावनी दी कि अगर इन गंभीर मुद्दों पर नगर निगम ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आम आदमी पार्टी सड़कों से सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।