महाशिवरात्रि के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर में 23 जुलाई को रहेगा सरकारी अवकाश, आदेश जारी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (22/07/2025): गौतमबुद्ध नगर जनपद में आगामी 23 जुलाई 2025, बुधवार को सरकारी अवकाश (Government holiday) घोषित किया गया है। यह निर्णय महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivaratri Festival) के अवसर पर जिले में होने वाली कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष वर्मा (DM Manish Kumar Verma) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, बुधवार को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों (Government offices), विद्यालयों (Schools), महाविद्यालयों (Colleges) और अन्य शैक्षणिक संस्थानों (Other educational institutions) में कार्य बंद रहेगा।
कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक की तैयारियों के चलते लिया गया निर्णय
प्रशासन का कहना है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचते हैं। इस दौरान भीड़-भाड़, यातायात व्यवस्था (Transportation system) और सुरक्षा प्रबंधन (Security management) को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अवकाश एहतियातन घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को इस अवकाश की सूचना भेज दी है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
24 जुलाई से पुनः खुलेंगे सभी संस्थान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल एक दिन, बुधवार 23 जुलाई 2025 के लिए ही मान्य होगा। इसके अगले दिन, गुरुवार 24 जुलाई से जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होंगे। इस फैसले से ना केवल यात्रियों (Traveller) और श्रद्धालुओं (Devotees) की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी, बल्कि यातायात और सुरक्षा (Transportation and Security) जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रशासन को बेहतर नियंत्रण मिलेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।